आशुतोष राय बने जय भारत मंच के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष

आशुतोष राय बने जय भारत मंच के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष

 

वाराणसी।जय भारत मंच के काशी प्रांत द्वारा आशुतोष राय को वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए की गई है।

 

इस अवसर पर संगठन के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), नई दिल्ली के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार जी, जय भारत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुष्पराज तिवारी तथा प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र शर्मा की सहमति से काशी प्रांत द्वारा यह घोषणा की गई।

 

काशी प्रांत अध्यक्ष श्री उपेंद्र नाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पाण्डेय, प्रांत उपाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं प्रांत महिला प्रमुख माया सिंह ने श्री राय को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त दायित्व का कुशलता से निर्वहन करेंगे।

 

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि हमें आशा है कि आशुतोष राय संगठन के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जय भारत मंच परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

जय भारत मंच की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास