श्रीकुल पीठ ने पूर्णाहुति साथ सप्त दिवसीय महायज्ञ का किया सफल आयोजन

श्रीकुल पीठ ने पूर्णाहुति साथ सप्त दिवसीय महायज्ञ का किया सफल आयोजन

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। द्वारकाधीश की धरती गुजरात पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक,सामाजिक एवं धार्मिक संगठन ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्वमहासंघ व उसके गुजरात इकाई द्वारा विश्व कल्याण एवं आम जनमानस के हित में सात दिवसीय त्रिपुरसुंदरी मां के विराट महायज्ञ का आयोजन सफलता के साथ पूर्ण किया।

यह यज्ञ अहमदाबाद के वस्त्राल में ब्रह्मराष्ट्र एकम् के संस्थापक अध्यक्ष व श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 डॉ.सचिंद्रनाथ महाराज द्वारा आचार्य पीठाधीश्वर श्री दिवाकर गुरु जी के आचार्यत्व में काशी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।

सप्त दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 27 अप्रैल से 108 कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें कि भारतवर्ष के सुख,शांति व प्रगति के उद्देश्य से काशी से आए काशीवासी एवं अहमदाबाद गुजरात से श्रद्धालुजन सहभागी बन पुण्य के साक्षी बने।

तत्पश्चात 28 अप्रैल से काशी के विद्वानों द्वारा गुजरातवासी व भारतवासियों के हितार्थ एवं भारतवर्ष की उन्नति के संकल्प के साथ संकल्पवान यजमानों के माध्यम से यज्ञाहूति हवनकुंड में दी गई जिसके साथ संध्याकाल में काशी से गंगा आरती अर्चक द्वारा मां की महाआरती की गई एवं काशी के सुप्रसिद्ध भजन गायक पुनीत जेटली पागल बाबा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

श्रीकुल पीठाधीश्वर द्वारा बताया कि यज्ञ भगवान से उत्पन्न हुई सकारात्मक ऊर्जा से मां त्रिपुरसुंदरी सभी का कल्याण करेंगी। श्रीश्री दिवाकर गुरुजी ने महाविद्या कथा के साथ सभी सनातनियों को सनातोदय के क्रम में धर्म की रक्षा हेंतु संकल्प दिलाया।

ब्रह्मराष्ट्र एकम् गुजरात व कार्यक्रम के व्यवस्थापक कांतिभाई पटेल ने अहमदाबाद में इस पुण्यरूपी यज्ञ का आयोजन करने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया एवं देश व समाज के उत्थान के लिए सदा तत्पर गुजरातवासियो से आह्वान किया कि इस यज्ञ से प्राप्त ऊर्जा को जनमानस के कल्याण में उपयोग किया जाए।

उपरोक्त कार्यक्रम में काशी से प्रिया मिश्र,कुशाग्र मिश्रा,भृगु , काशी मंदिर उपमहंत कल्लू महाराज, प्रयागराज से देवेंद्र नारायण मिश्रा,अनुपम मिश्र,राजीव शुक्ला आदि ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर मां का आशीर्वाद लिया।

महायज्ञ में विशेष रूप से प्रकाश मिश्र,संतोष कश्यप,अभिषेक पांडे,मनोज,कांति भाई व अन्य काशीवासियों एवं गुजरातवासियो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी