एसडीएम व एसडीएम (न्यायिक) को हटाने की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

एसडीएम व एसडीएम (न्यायिक) को हटाने की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी । पिंडरा तहसील के दर्जनों अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर उपजिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी न्यायिक को हटाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वकीलों का आरोप है कि तहसील में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल और महामंत्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर बताया कि कानूनगो व लेखपाल द्वारा मनमानी रिपोर्ट लगाई जा रही है, और एसडीएम की मिलीभगत से धारा 24 की फाइलों में कानूनगो का बयान नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा धारा 32/38 की फाइलें कार्यवाही के अभाव में लंबित पड़ी हैं और धारा 116 की फाइलों में गलत तरीके से डिक्री बनाई जा रही है।

वकीलों ने न्यायिक व्यवस्था की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पार्किंग, पेयजल, सफाई, और शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर सिंह, शिवपूजन सिंह, अशोक पांडेय, अजय सिंह, अश्वनी सिंह, सतीश पांडेय, दीपक सैनी, संतोष सिंह, अरुण कुमार दुबे, अतुल सिंह, पनधारी यादव, जवाहर वर्मा, हरिचंद्र पटेल, श्रीनाथ गोंड, कैलाश पटेल सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह