सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद घायल माँ की भी मौत,  मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद घायल माँ की भी मौत,  मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। शाहपुर गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल मां ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। इससे पहले 1 मई को इसी दुर्घटना में उनके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी अच्छे लाल की पत्नी रानी देवी (35) अपने बेटे शिवम् (12) को स्कूल बस पकड़वाने के लिए गांव के बाहर हाईवे किनारे खड़ी थीं। तभी सुबह करीब सात बजे चहनियाँ (चंदौली) निवासी अभिनव की अनियंत्रित कार ने मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में शिवम् की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को एम्बुलेंस से नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम् को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रानी देवी को धीरज हॉस्पिटल (हरीवल्लम) में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में कार चालक अभिनव, उसकी पत्नी मीना सिंह और पुत्र प्रखर भी घायल हुए थे। पुलिस ने रानी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन है। एक ही हादसे में मां और बेटे की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा