पाकिस्तान के अंत की शुरुआत हो चुकी है” — भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय

पाकिस्तान के अंत की शुरुआत हो चुकी है” — भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने शुक्रवार को अस्सी चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंकते हुए तीखे शब्दों में चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आया तो उसका अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से सक्षम है और किसी भी साजिश का माकूल जवाब देने में पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि एक ओर पाकिस्तान की आवाम आटे-दाल के लिए तरस रही है, वहीं उसकी सरकार और सेना भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगी है। पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान ने इसे युद्ध का रूप देने की कोशिश करते हुए भारत के कई शहरों पर मिसाइल हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने समय रहते विफल कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद मशहूर शायर सलीम शिवालवी ने कहा कि पाकिस्तान अब पूरी तरह आतंकी संगठनों का अड्डा बन चुका है, जहां आतंकियों को पाक सेना और सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, “भारत अब पहले जैसा नहीं रहा, वह किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं।”

विरोध प्रदर्शन में अजय कृष्ण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, देवव्रत चौबे, अरुण सिंह, अरविंद योगी, श्याम भूषण सिंह, अनिल सिंह, रितेश राय, आलोक राय, इंदु शेखर, राजेश आजाद, मनोज सिंह, शुभम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह