आईपीएल 2025 सिर्फ एक हफ्ते के लिए सस्पेंड, अनिश्चितकाल की खबरें भ्रामक — बीसीसीआई

आईपीएल 2025 सिर्फ एक हफ्ते के लिए सस्पेंड, अनिश्चितकाल की खबरें भ्रामक — बीसीसीआई

नई दिल्ली ।आईपीएल 2025 को लेकर बीसीसीआई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा जारी बयान में बताया गया कि यह फैसला सभी फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों, ब्रॉडकास्टर्स और खिलाड़ियों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

बीसीसीआई के अनुसार, खिलाड़ियों की सुरक्षा, भावनाओं और विभिन्न तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी निर्णय लिया गया है। धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द होने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

बीसीसीआई ने कहा कि वे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और केंद्र सरकार के परामर्श से ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल सहित गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ अधिकारी इस निर्णय प्रक्रिया में शामिल थे।

अब तक आईपीएल 2025 में कुल 58 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से एक रद्द हुआ है। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई तारीखें और स्थान जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा