गंगा में छोड़ी गईं 15 हजार मछलियाँ, जैव विविधता संरक्षण की ओर सिफरी का कदम

गंगा में छोड़ी गईं 15 हजार मछलियाँ, जैव विविधता संरक्षण की ओर सिफरी का कदम

 

प्रयागराज। गंगा नदी की जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से शृंगवेरपुर धाम में गुरुवार को केंद्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज द्वारा 15,000 भारतीय प्रमुख कार्प मछलियों (कतला, रोहू, मृगल) के बीज गंगा में प्रवाहित किए गए।

 

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (नमामि गंगे) के अंतर्गत आयोजित किया गया। संस्थान के केंद्राध्यक्ष डॉ. डी. एन. झा ने उपस्थित लोगों को परियोजना की जानकारी दी और बताया कि इसका उद्देश्य विलुप्त होती मत्स्य प्रजातियों का संरक्षण व संवर्धन है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिफरी के वैज्ञानिक डॉ. अबसार आलम ने रैंचिंग के महत्व को बताया। मुख्य अतिथि श्री राजेश शर्मा, संयोजक, गंगा विचार मंच, ने लोगों को गंगा की स्वच्छता व जैव विविधता बनाए रखने की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र यादव ने ग्रामीणों से गंगा व जलजीवों की सुरक्षा का आह्वान किया।

 

गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं, मछुआरों, मत्स्य पालकों और स्थानीय निवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वेंकटेश ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति का विश्वास जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा