माता-पिता और गुरुजनों को सफलता का श्रेय देता हूं: प्रियदर्शन मिश्रा

माता-पिता और गुरुजनों को सफलता का श्रेय देता हूं: प्रियदर्शन मिश्रा

वाराणसी। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में वाराणसी के सनवीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर के छात्र प्रियदर्शन मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय सहित अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

प्रियदर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन और गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन और विश्वास का ही फल है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन ही उनके अच्छे प्रदर्शन का आधार रहा।

प्रियदर्शन के पिता प्रो. शंकर मिश्रा, जो बीएचयू के धर्मार्थ विभाग में प्रोफेसर हैं, बेटे की सफलता पर अत्यंत प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रियदर्शन भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहे।

मां उपमा मिश्रा ने बेटे को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया, वहीं बहन समीक्षा ने भाई की मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए शिक्षकों का भी आभार जताया।

प्रियदर्शन को बधाई देते हुए संपूर्णानंद पांडेय ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे विद्यालय में प्रियदर्शन की इस सफलता पर हर्ष का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा