वाराणसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर

‘एक शाम मां भारती के नाम’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, वीर जवानों को किया गया नमन

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। मंगलवार को सांझ ढलते ही काशी की फिजा में देशभक्ति का रंग घुल गया। “एक शाम मां भारती के नाम” तिरंगा यात्रा के जरिए शहरवासियों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। वाराणसी व्यापार मंडल व चौरसिया व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह तिरंगा यात्रा उत्साह और गौरव का प्रतीक बनी।

 

यात्रा की शुरुआत मैदागिन से हुई, जहां वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद कारवां नीचीबाग, चौक, बांसफाटक होते हुए गोदौलिया पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “जय भारत” जैसे नारों से गूंजता रहा।

 

देशभक्ति के इस अद्भुत आयोजन में व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर जवानों को नमन किया। मां भारती के जयकारों के साथ वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। प्रतिभागियों ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र के रक्षकों के प्रति आभार जताया।

 

इस अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कविंद्र जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील चौरसिया सहित रामबाबू चौरसिया, राधेश्याम लोहिया, सुजीत वर्मा, अंबे सिंह, हाजी शाहिद कुरैशी, सुनील निगम, विजय चौरसिया, मनीष चौरसिया, अंशुल चौरसिया, सोनू चौरसिया, सुभाष चौरसिया, सोनी खान, प्रीति, कृष्णा, बंटी, मोहित, राजन चौरसिया और अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश का हर नागरिक अपने वीर सैनिकों के साथ है और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान