अवैध खनन में सीज हुआ ट्रैक्टर, चालक और मालिक फरार

खनन अधिकारी के ड्राइवर को कुचलने की कोशिश, केस दर्ज

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। सरसौल गांव में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी ने मंगलवार को मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा और 26,500 रुपये का जुर्माना लगाकर उसे सीज कर लिया। ट्रैक्टर को थाने ले जाते समय चालक और मालिक ने नाटकीय ढंग से फरार होने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी दिनेश मोदी जब सीज ट्रैक्टर को चौबेपुर थाने ला रहे थे, उसी दौरान ट्रैक्टर मालिक रामाश्रय यादव के इशारे पर चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़कर खनन अधिकारी के ड्राइवर को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान ट्राली पलट गई और हादसा टल गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

खनन अधिकारी की तहरीर पर चौबेपुर थाने में रामाश्रय यादव और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ खनन अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह