भारत में निर्दोषों का खून बहाने का अंजाम होगा महाविनाश : पीएम मोदी

आदमपुर एयरबेस पर बोले प्रधानमंत्री, जवानों की वीरता को बताया ‘अकल्पनीय और अद्भुत’

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों को संबोधित किया और हालिया सैन्य अभियानों में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि “भारत में निर्दोषों का खून बहाने का अंजाम केवल और केवल विनाश और महाविनाश होगा।”

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने यह साफ कर दिया है कि अब आतंकवादियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वाली फौज को यह समझ लेना चाहिए कि अब भारत उन्हें उनके घर में घुसकर मारता है। जहां-जहां से आतंकी वारदातें होती हैं, वहां-वहां हमारी मिसाइलें और हमारे ड्रोन दुश्मनों को चैन की नींद नहीं लेने देंगे।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश का आत्मबल बढ़ा है और भारत की सैन्य ताकत ने दुनिया को अपनी क्षमताओं से चौंका दिया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से आपने दुश्मनों के अड्डों को सिर्फ 20-25 मिनट में खत्म किया, वह हमारी वायुसेना की प्रोफेशनलिज्म और तकनीकी श्रेष्ठता का प्रतीक है। सीमा पार आतंक के ठिकानों को पिन-प्वाइंट टारगेट करना आसान नहीं होता, लेकिन आपने यह करके दिखाया।”

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर नागरिक विमानों को ढाल बनाकर साजिश रची, लेकिन हमारी वायुसेना ने “असीम संयम और सतर्कता” के साथ कार्रवाई की और एक भी नागरिक विमान को नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि आपने अपने हर मिशन को शौर्य, अनुशासन और विवेक के साथ पूरा किया।”

 

पीएम मोदी ने वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के अश्व चेतक का उदाहरण देते हुए कहा कि “जो पंक्तियां चेतक के लिए कही गई थीं, वे आज हमारी आधुनिक वायुसेना और हथियारों पर भी सटीक बैठती हैं।” उन्होंने कहा कि वायुसेना ने “देश के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है और भारत की सीमाओं की रक्षा कर एकता के सूत्र को मजबूत किया है।”

 

अंत में प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि उनका पराक्रम “अभूतपूर्व, अकल्पनीय और अद्भुत” है और हर भारतीय को उन पर गर्व है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा