भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

वाराणसी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन और सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विजय जुलूस निकाला। एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “सिंदूर ऑपरेशन तो झांकी है, मेंहदी-हल्दी तो बाकी है”, और “भारत का सिंधु जल अब बहेगा भारत में…” जैसे गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का जोश भर दिया। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित संजय सोनकर, प्रवीण गौतम, अरविंद प्रधान, फौजदार शर्मा, उषा मौर्या, गुड्डू पटेल, गोपाल पटेल, रामसिंह यादव कल्लू, अजय (अकेला) गुप्ता, मुक्ति मौर्या, विजय बिंद, राजेश कनौजिया, रवींद्र सोनकर, गोविन्द दास गुप्ता, अनिल पांडेय, अभय सिंह, ओमप्रकाश प्रियदर्शी, वीरु सिंह, मनीष कालरा, यूसुफ खान, घनश्याम जैन, राजेश केशरी, मोनू खान, आरडी यादव, श्यामसुंदर विश्वकर्मा और आशीष सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास