जालसाजी कर दरोगा भर्ती में शामिल युवक पर मुकदमा दर्ज

जालसाजी कर दरोगा भर्ती में शामिल युवक पर मुकदमा दर्ज

चोलापुर (वाराणसी)। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2020-2021 में जालसाजी कर भर्ती होने वाले एक युवक के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सुधीर कुमार गुप्त, निवासी ग्राम व पोस्ट गांगी बाजार, जनपद महाराजगंज, पर फर्जीवाड़े के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2020-21 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सुधीर ने स्वयं परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया था। चोलापुर स्थित हंस इंस्टीट्यूट, महावीर बाजार में परीक्षा के दौरान और प्रशिक्षण केंद्र पर लिए गए अंगूठे के निशानों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। दोनों स्थानों पर लिए गए फिंगर प्रिंट्स में असमानता पाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि ऑनलाइन परीक्षा में किसी अन्य व्यक्ति ने सुधीर के स्थान पर परीक्षा दी थी।

इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद बोर्ड द्वारा रिपोर्ट चोलापुर थाने को भेजी गई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471 व उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का प्रयोग) अधिनियम 1998 की धारा 6/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल था या नहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम