छितौनी गांव में नवविवाहिता की हत्या से सनसनी, पति हिरासत में  

छितौनी गांव में नवविवाहिता की हत्या से सनसनी, पति हिरासत में
 
(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज सात दिन पहले ब्याही गई नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 26 वर्षीय आरती पाल के रूप में हुई है, जो रतनूपुर, चंदवक (जौनपुर) की निवासी थी। आरती की शादी 9 मई को छितौनी निवासी राजू पाल से मंदिर में संपन्न हुई थी। शुक्रवार रात करीब एक बजे वह मड़ई में सो रही थी, तभी उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पति राजू पाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, राजू पाल की यह तीसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी संध्या पाल (गाजीपुर निवासी) घरेलू हिंसा से तंग आकर मायके चली गई थी। दूसरी पत्नी पुष्पा पाल (अदलहाट निवासी) ने भी शराब और मारपीट से परेशान होकर उसे छोड़ दिया था। तीसरी पत्नी नीतू की शादी के आठ दिन बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों का कहना है कि राजू अपनी बहन के प्रेमी गोलू की हत्या के मामले में सात साल जेल में भी रह चुका है और हाल ही में नवंबर माह में रिहा हुआ था।

घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा, एडिशनल एसपी नीतू और एसीपी सारनाथ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा