बरसठी, सलखापुर हाल्ट स्टेशन पर शीघ्र बनेगा रेलवे क्रॉसिंग, आंदोलनकारियों में दौड़ी खुशी की लहर

बरसठी, सलखापुर हाल्ट स्टेशन पर शीघ्र बनेगा रेलवे क्रॉसिंग, आंदोलनकारियों में दौड़ी खुशी की लहर

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी (जौनपुर)। उत्तर रेलवे के बरसठी हाल्ट स्टेशन पर शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जैसे ही यह सूचना सामने आई, वर्षों से रेल सुविधाओं की मांग कर रहे जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में चल रहे आंदोलनकारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

 

रेल आंदोलन के अगुवा अन्ना ने बताया कि बरसठी और सलखापुर हाल्ट स्टेशन पर अब रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा। इसके पश्चात दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत टिकट बुकिंग काउंटर, स्टेशन मास्टर का आवास, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्क और स्टेशन की बाउंड्री वॉल का भी निर्माण कराया जाएगा।

 

जज सिंह अन्ना ने इस उपलब्धि पर सभी आंदोलनकारियों, बरसठी क्षेत्र के पत्रकारों, स्थानीय प्रशासन और रेलवे मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि जरौना, बरसठी, भन्नौर कटवार, बारीगांव नेवादा और मड़ियाहूं क्षेत्र में चले रेल आंदोलनों ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे पूर्वांचल और उत्तर रेलवे की तस्वीर बदल दी है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सफलता का श्रेय किसी राजनेता को नहीं, बल्कि उन आंदोलनकारियों, पत्रकारों, आम जनता और अधिकारियों को जाता है, जिन्होंने त्याग और तपस्या के साथ वर्षों तक संघर्ष किया।

 

अन्ना ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में बरसठी को स्टेशन का दर्जा भी प्राप्त होगा। वहीं उन्होंने रेलवे मंत्रालय से मांग की कि बरसठी हाल्ट स्टेशन पर पिछले 20 वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की रिबोरिंग कराई जाए, ताकि यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा मिल सके। वर्तमान में इस स्टेशन पर यात्री प्यास से तड़पते हैं।

 

रेल आंदोलनकारियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संगठित प्रयासों से व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन संभव है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला