समर कैंप में नन्हें मुन्नों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास, शिक्षण सामग्री व चॉकलेट का वितरण

समर कैंप में नन्हें मुन्नों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास, शिक्षण सामग्री व चॉकलेट का वितरण

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जगापुर (ज्ञानपुर): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक चलाए जा रहे समर कैंप के अंतर्गत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय जगापुर ज्ञानपुर में आर. एस. ग्रीन मिशन के तत्वाधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित कर विद्यालय से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को पेंसिल, शार्पनर, रबर, स्केल और चॉकलेट वितरित कर उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कुल 30 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

विद्यालय की अनुदेशिका श्रीमती पूनम यादव ने समर कैंप की महत्ता बताते हुए बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को स्कूल भेजें।

आर. एस. ग्रीन मिशन के संस्थापक श्री शिवम् राय, श्री आलोक तिवारी एवं पंकज कुमार ने अपनी संस्था के उद्देश्य—शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल व संस्कृति—के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला देवी (प्रधानाध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगापुर) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री राहुल तिवारी, श्री सुरेश पाल, श्रीमती प्रिया तिवारी सहित ग्रामसभा के कई सम्मानित नागरिक व सभी बच्चे मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला