संकटमोचन मंदिर के महंत के आवास से करोड़ों की चोरी: मुठभेड़ के बाद तीन घायल, तीन ने किया आत्मसमर्पण

संकटमोचन मंदिर के महंत के आवास से करोड़ों की चोरी: मुठभेड़ के बाद तीन घायल, तीन ने किया आत्मसमर्पण

वाराणसी । संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्रा के आवास से बीते रविवार को हुई करोड़ों रुपये की चोरी की गुत्थी वाराणसी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। सोमवार देर रात रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी इलाके में पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीन अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़े गए सभी छह आरोपी महंत आवास के कर्मचारी निकले।

पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी डोमरी इलाके में चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ की कार्रवाई की। तीन चोर—राकेश, गोलू और विक्की—मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस ने चोरी किए गए करोड़ों रुपये के आभूषण और लाखों रुपये की नगदी बरामद की है। बरामद सामान की पहचान संकटमोचन मंदिर के महंत आवास से चोरी हुए माल के रूप में हुई है।

पुलिस आयुक्त के आदेश पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के नेतृत्व में थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। डीसीपी बंसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की गई। सभी आरोपी पूर्व में महंत आवास पर काम कर चुके हैं और कई दिनों से चोरी की योजना बना रहे थे। घटना के दिन महंत अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर इन लोगों ने घर से आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

फिलहाल तीन घायल चोरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य तीन आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य संभावित सुराग भी हाथ लग सकते हैं। पुलिस टीम को इस सफलता पर उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना भी मिली है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा