महिला से जबरदस्ती की कोशिश, अर्धवस्त्रावस्था में घर पहुंचने का आरोप

महिला से जबरदस्ती की कोशिश, अर्धवस्त्रावस्था में घर पहुंचने का आरोप

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरदस्ती की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला आयोग को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत भेजी है और न्याय की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बाजार क्षेत्र में घरेलू कार्य—बर्तन, झाड़ू-पोछा, और खाना बनाना—करती है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोप के अनुसार, घटना के बाद वह घबराई हुई अवस्था में अर्धवस्त्र (बिना साड़ी) हालात में घर लौटी। यह दृश्य बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

पीड़िता ने मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दानगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि, “महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास