मछलीशहर: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मछलीशहर: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मछलीशहर (जौनपुर): शुक्रवार सुबह मछलीशहर-जौनपुर मार्ग पर चकमुबारक गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

 

मृतकों की पहचान सुनील सिंह (50 वर्ष), पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम मेदपुर (भिटहां), मीरगंज और प्रदीप सिंह (50 वर्ष), पुत्र लालता प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम दाउदपुर कोटियां के रूप में हुई है। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजा गया। दुर्घटना की खबर फैलते ही स्वजन सहित आसपास के कई गांवों के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

सुनील सिंह, सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (एल.टी. ग्रेड) के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।

 

इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। ग्रामीणों और सहयोगियों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग