एसडीएम का अजीब फरमान: निजी ज़मीन से रास्ता दो, तभी मिलेगा मकान बनाने की अनुमति

खड़खड़ी गांव में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा का दौरा, विवादित बयान पर मचा बवाल

एडीएम सप्लाई ने तलब की रिपोर्ट, जांच के घेरे में एसडीएम पिंडरा

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। पिंडरा तहसील की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित फैसलों और बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सिंधोरा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में पहुंचे एसडीएम ने फरियादी किशन पांडे को निजी ज़मीन से विपक्षी को रास्ता देने का निर्देश देते हुए कहा कि जब तक रास्ता नहीं दोगे, मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

एसडीएम मिश्रा के इस निर्देश के बाद गांव में हड़कंप मच गया। यही नहीं, गांव में वर्षों पूर्व जिला पंचायत द्वारा बनाए गए खड़ंजे को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी कर दी कि यदि वह किसी की निजी भूमि में है तो काश्तकार उसे उखाड़ सकता है। उनके इस बयान पर ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि ऐसा हुआ तो आधे से अधिक ग्रामीण सड़कों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और शासन को भारी क्षति उठानी पड़ेगी।

 

इस मामले की पुष्टि खुद फरियादी किशन पांडे और मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने की है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने मौके पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक विपक्षी को रास्ता नहीं दिया जाएगा, तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा।

 

इस मामले में जब दैनिक जागरण संवाददाता ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने सरकारी नंबर नहीं उठाया।

 

इधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे एडीएम सप्लाई अमित कुमार भारती ने बताया कि उन्हें खड़खड़ी प्रकरण में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया था। जब उन्हें एसडीएम द्वारा दिए गए फरमान की जानकारी मिली तो वे भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम से तलब की जाएगी।

 

एसडीएम की कार्यशैली से न सिर्फ आम जनता और जनप्रतिनिधि असहज हैं, बल्कि अधिवक्ताओं में भी असंतोष व्याप्त है। पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल और महामंत्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तीन जून को तहसील परिसर में महापंचायत बुलाकर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और न्यायिक एसडीएम प्रज्ञा सिंह को हटाने की मांग उठाने का ऐलान किया है।

 

इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा