अमेठी से जुड़ाव आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक : स्मृति ईरानी

अमेठी से जुड़ाव आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक : स्मृति ईरानी

 

 अमेठी: लंबे अंतराल के बाद अमेठी पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका रिश्ता अमेठी से केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, समर्पण और सम्मान की भावना से जुड़ा है। सोमवार को गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति गोष्ठी एवं पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में उन्होंने भावनात्मक अंदाज़ में जनसमूह को संबोधित किया।

 

स्मृति ईरानी ने कहा, “मैं अमेठी से खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि आत्मीयता और संघर्ष के रास्ते जुड़ी हूं। भले ही वर्तमान में मैं सांसद नहीं हूं, लेकिन अमेठी की स्मृति आज भी आपके बीच है और रहेगी।”

 

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अमेठी में हुए बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एके-203 राइफल निर्माण यूनिट, कोका-कोला प्लांट, सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज और एक नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना ने अमेठी की दिशा और दशा दोनों को बदला है।

 

स्मृति ईरानी ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने सांसद के रूप में मिलने वाली पेंशन को राष्ट्रीय रक्षा कोष में समर्पित किया है, ताकि शहीदों के परिवारों की मदद की जा सके।

 

कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्शों की चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि आज गांव-गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 

पंचायत व्यवस्था को सशक्त बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ग्राम पंचायतों के लिए बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए इसे 70 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख करोड़ रुपये कर दिया है। यह स्थानीय प्रशासन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच पर सोनभद्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सलोन विधायक अशोक पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

अंत में स्मृति ईरानी ने अमेठीवासियों को आश्वासन दिया कि चाहे वे किसी भी पद पर हों, उनका समर्पण इस धरती के प्रति अटूट रहेगा और वे हमेशा अमेठी के विकास में सहभागी बनी रहेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक