तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या का लालू परिवार पर हमला – “चुनाव के लिए रचा गया ड्रामा”

पटना: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या का लालू परिवार पर हमला – “चुनाव के लिए रचा गया ड्रामा”

 

 पटना : राजद नेता तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ऐश्वर्या ने साफ तौर पर कहा है कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ, वह चुनावी फायदे के लिए सुनियोजित ढंग से किया गया ड्रामा है।

 

एक निजी बातचीत में ऐश्वर्या राय ने सवाल उठाया, “मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्यों मारा-पीटा गया? अब अचानक उनमें सामाजिक जागरूकता कैसे आ गई? जब मुझे प्रताड़ित किया गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?”

 

उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव का 12 साल पुराना अफेयर अब सामने आया है और इसके बावजूद मुझे ही दोषी ठहराया जा रहा है। ऐश्वर्या ने यह भी कहा कि उन्हें अपने तलाक की जानकारी तक मीडिया से मिली, परिवार ने उन्हें कुछ नहीं बताया।

 

“अगर लालू परिवार को तेज प्रताप की सच्चाई पता थी, तो मुझसे शादी क्यों करवाई गई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? यह केवल चुनावी स्टंट है,” – उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा।

 

राजनीतिक भूचाल उस वक्त और तेज हो गया जब रविवार को लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। यह निर्णय तेज प्रताप की एक महिला मित्र के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर के बाद लिया गया।

 

राजद प्रमुख ने कहा, “नैतिक मूल्यों की अनदेखी हमारे सामाजिक संघर्ष को कमजोर करती है। तेज प्रताप का व्यवहार परिवार और पार्टी के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। अतः वह अब पार्टी और परिवार दोनों से बाहर हैं।”

 

तेज प्रताप यादव की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रम नहीं आया है, लेकिन ऐश्वर्या राय के आरोपों ने इस मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने दो टूक कहा, “मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। मुझे कब मिलेगा न्याय?”

 

बिहार की राजनीति में यह मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और राजनीतिक नैतिकता के सवाल को भी जन्म दे रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक