सीएम योगी ने किया बेसिक शिक्षा योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

छात्रों के खातों में भेजी गई 1200 रुपये की धनराशि

 

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग की कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं और बच्चों के अभिभावकों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से आर्थिक सहायता भेजी।

 

मुख्यमंत्री ने 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों और अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 43 मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों और 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया गया।

 

इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपये की धनराशि – ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूते-मोजे और स्टेशनरी खरीदने के लिए – उनके माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर करने पर बल देते हुए कहा कि, “हर विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति जरूरी है। शिक्षक होंगे तो बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।” उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे केवल पढ़ाने का कार्य न समझें, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को अपना दायित्व मानें।

 

सीएम योगी ने उन स्कूलों का भी जिक्र किया जहां छात्रों की संख्या कम है लेकिन शिक्षक ज्यादा हैं, और कुछ स्कूलों में इसके विपरीत स्थिति है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से अपील की कि “ऐसे स्कूलों में संतुलन स्थापित किया जाए ताकि प्रत्येक कक्षा और विषय के लिए शिक्षक उपलब्ध हो सकें।”

 

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बीएड और एमएड के छात्रों को ‘निपुण भारत मिशन’ से जोड़ा जाए और उनके लिए एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाए, ताकि वे स्कूलों में बदलाव को नजदीक से देख सकें और अपनी शिक्षण क्षमता का विकास कर सकें।

 

मुख्यमंत्री ने 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के शिलान्यास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अभी हर जिले में दो-दो मॉडल स्कूल दिए गए हैं। ये विद्यालय अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर 25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जाएंगे, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी।”

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, और स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण और रोजगार के अवसरों से बदली देश की तस्वीर : निर्मला सीतारामन     नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि पिछले एक…

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया   लखनऊ। मां और बेटे का रिश्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील