सकुनि मामा के किरदार से चर्चित अभिनेता जेपी शर्मा ने किया आयुर्वेद के प्रति जागरूक

गोसाईपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोले – प्राकृतिक चिकित्सा ही है निरोग जीवन का आधार

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चोलापुर (वाराणसी) गोसाईपुर (छोटा) चौकी अंतर्गत महादेव धाम वैन्कवेट लॉन में मंगलवार को एक विशेष आयोजन में टीवी धारावाहिक ‘कृष्णा’ में सकुनि मामा की भूमिका निभा चुके अभिनेता जेपी शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों को आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में जेपी शर्मा ने कहा कि आज के समय में लोग अत्यधिक मात्रा में एलोपैथिक दवाओं का सेवन कर रहे हैं, जिससे किडनी, लिवर और हार्ट संबंधी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की तरह यदि हम आयुर्वेदिक जीवनशैली और घरेलू उपचार को अपनाएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि “सकुनि मामा” का नकारात्मक किरदार निभाने की वजह से लोगों में उनके प्रति भ्रम पैदा हो गया है, जिससे सार्वजनिक जीवन में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन समाज के हित में वे यह सब सहन करने को तैयार हैं।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में नीम, तुलसी, पीपल, गुड़हल जैसे औषधीय पौधों को लगाएं ताकि प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा मिल सके। साथ ही उन्होंने यह संकल्प लिया कि यदि जनसहयोग मिला, तो वे “प्राकृतिक भारत” के निर्माण में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

 

कार्यक्रम में महादेव धाम वैन्कवेट लान के संचालक श्यामसुंदर पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, श्रवण मिश्र, किशन मिश्र दादा, प्रिंस पाण्डेय, भैठौली प्रधान वरुण सिंह, ललित मिश्र, सुनील चौबे, अजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, मनमोहन दीक्षित और प्रभाकर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा