बनकट गांव में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 250 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

कोविड से बचाव के लिए बताए गए उपाय, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) बनकट गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें कोविड-19 से बचाव के उपाय बताए गए।

यह शिविर अमरावती वेलफेयर सोसाइटी एवं परमहंस हॉस्पिटल कादीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था।

परमहंस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीर बहादुर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नियमित हाथ धोने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड-उपायों को अपनाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. अमित कुमार सोनी ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए और पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी करवाया।

शिविर में करीब 250 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं।

इस अवसर पर अमरावती वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी और समाजसेवी मीरा देवी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इसके साथ ही सृजन चतुर्वेदी और शिवम् ने लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव ने की। कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह