अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर, पुलिस ने सीज किए वाहन

चिरईगांव क्षेत्र में एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में देर रात कार्रवाई

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। चिरईगांव क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह और चिरईगांव चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से यह छापा मारा।

 

प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मौके से जेसीबी समेत दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें बाद में सीज कर दिया गया। वाहन संचालक की पहचान कौशल मिश्रा, निवासी सीओ गांव, के रूप में हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व भी मुनारी, जाल्हूपुर और नरायनपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नौ ट्रैक्टरों को सीज किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस