भगवानपुर में हैंडपंपों की खराबी से पेयजल संकट, जिलाधिकारी से मरम्मत की मांग

गरीब सहायक एवं उत्थान समिति के संस्थापक महिवाल कश्यप ने ईमेल के माध्यम से भेजा ज्ञापन

वाराणसी: विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत भगवानपुर में भीषण गर्मी के बीच हैंडपंपों की खराबी से उत्पन्न पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गरीब सहायक एवं उत्थान समिति के संस्थापक महिवाल कश्यप ने 24 मई को जिलाधिकारी वाराणसी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

अपने पत्र में महिवाल कश्यप ने उल्लेख किया कि भगवानपुर ग्राम पंचायत में अनेक हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हो पाने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के बाहर स्थित सरकारी हैंडपंप की दुर्दशा का उल्लेख किया, जो वर्षों से खराब है। यह हैंडपंप पहले मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय बस्ती के लोगों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत था।

उन्होंने कहा कि इस पेयजल संकट से न केवल ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ गया है। महिवाल कश्यप ने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया है कि वे भगवानपुर पंचायत के सभी खराब हैंडपंपों की सूची बनवाकर उनकी शीघ्र मरम्मत एवं रिबोर कराए जाने की कृपा करें, जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र उचित कदम उठाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा