गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने के आरोप में माई डाइग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर को कोर्ट ने किया तलब

गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने के आरोप में माई डाइग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर को कोर्ट ने किया तलब

चौबेपुर (वाराणसी)। लेढपुर स्थित माई डाइग्नोस्टिक सेंटर में गलत रिपोर्ट देने के आरोप में संचालक एवं डॉक्टर कमलेश कुमार को न्यायालय द्वारा तलब किया गया है। मामला चौबेपुर निवासी बिपिन चतुर्वेदी द्वारा दर्ज कराया गया, जिन्होंने सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी लोक अदालत, वाराणसी में वाद दाखिल किया था।

बताया गया है कि 24 अगस्त को बिपिन चतुर्वेदी ने माई डाइग्नोस्टिक सेंटर पर लेवल-2 अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसकी रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य बताया गया था। लेकिन बाद में जब बच्चा जन्मा, तो उसमें कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी गंभीर कमियाँ पाई गईं, जिससे परिजन आहत और हैरान रह गए।

बिपिन चतुर्वेदी का आरोप है कि रिपोर्ट में सच्चाई छिपाई गई और लापरवाहीपूर्वक गलत निष्कर्ष दिए गए, जिससे न केवल मानसिक आघात पहुंचा, बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य को भी खतरा उत्पन्न हुआ।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थायी लोक अदालत, वाराणसी ने माई डाइग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर कमलेश कुमार को आगामी 28 जून को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    संजीव सिंह गौतम को भेजा संवेदना पत्र, कहा— उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के…

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की शिष्टाचार भेंट, गौ माता का स्मृतिचिह्न भेंटकर लिया आशीर्वाद     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम नेता एवं सक्रिय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन