थाना समाधान दिवस” पर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद

थाना समाधान दिवस” पर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद

वाराणसी– आज माह के चतुर्थ शनिवार को वरुणा जोन के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किये जाने हेतु बताया गया, इसमें किसी भी स्तर पर हीला हवाली क्षम्य नहीं होगी।

पुलिस फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करके दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर कराया जाए।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा थानाध्यक्ष लालपुर पाण्डेयपुर के साथ थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकगण को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस पर प्राप्त समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाय तथा जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं सम्बन्धित विभाग/उच्चाधिकारीगण कार्यालय के माध्यम से निस्तारण करायें।वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन राजस्व व पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया एवं थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    एसीपी प्रतीक कुमार को भावभीनी विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

    बनारस किला में आयोजित समारोह में डीसीपी नीतू कादयान ने कहा- कानून व्यवस्था और जनविश्वास मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास