उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के लिये डीसीपी गोमती जोन श्री आकाश पटेल को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया सम्मानित

स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान श्रृंखला में प्रदान किया गया “बालेश्वर लाल सम्मान पत्र”

वाराणसी | ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान श्रृंखला के तहत, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (वाराणसी इकाई) द्वारा पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन श्री आकाश पटेल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं एवं जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिये “बालेश्वर लाल सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) श्री वैभव बांगर से भी शिष्टाचार भेंट की और पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। संवाद के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा, और ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के वाराणसी जिलाध्यक्ष सी.बी. तिवारी उर्फ राजकुमार तिवारी ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह, जिला संरक्षक अरुण मिश्रा ‘बबलू’, जिला महासचिव मदन मुरारी पाठक ‘रिंकू’, तथा जिला संगठन मंत्री प्रवीन यादव ‘यश’ समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग से समाज के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा