एचडीएफसी बैंक चौबेपुर में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 50 लोगों ने कराया आंखों का परीक्षण

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार प्यासी ने बताए नेत्र विकारों से बचाव के उपाय, एक दर्जन से अधिक मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) | चौबेपुर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक परिसर में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 50 लोगों ने आंखों की जांच कराई। शिविर का नेतृत्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार प्यासी व उनकी टीम ने किया।

नेत्र परीक्षण के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें उचित परामर्श एवं इलाज की सलाह दी गई। डॉ. प्यासी ने उपस्थित लोगों को बताया कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे नेत्र स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

शिविर में नेत्र विकारों से बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता भी फैलाई गई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वाराणसी एन.पी. जायसवाल उर्फ नन्हें, एचडीएफसी बैंक मैनेजर आशीष प्रकाश, मंजर खान, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र पटेल, अविनाश प्रजापति सहित बैंक स्टाफ व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने बैंक द्वारा किए गए इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक