सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

50 लोगों के खिलाफ की गई 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, शराब विक्रेताओं को दी गई सख्त चेतावनी

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर : शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 50 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाया गया।

 

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों—जैसे पार्क, चौराहे, गली-मोहल्लों और सड़क किनारे अड्डों पर शराब पी रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

 

थाना कोतवाली पुलिस ने न केवल शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई, बल्कि उन शराब दुकानों के संचालकों को भी चेतावनी दी, जिनके ग्राहक आस-पास सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने साफ किया कि यदि आगे से दुकान के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए लोग मिले, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि “शराब पीना कानूनन वर्जित नहीं है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए असहज स्थिति पैदा करता है। इस तरह की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।”

 

इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष की भावना देखी गई। कई नागरिकों ने बताया कि पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर शाम के समय नशे में धुत लोगों की वजह से महिलाएं और बच्चे असहज महसूस करते थे। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन