जौनपुर में शुरू हुई नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अहम पहल, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया उद्घाटन

(रिपोर्ट : एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर : उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में शुक्रवार को हंस फाउंडेशन की ओर से स्थापित 6 बेड की नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर यूनिट का शुभारंभ किया।

राज्यमंत्री ने इसे जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब किडनी संबंधी गंभीर मरीजों को वाराणसी या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अत्याधुनिक तकनीक से युक्त डायलिसिस यूनिट की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में डायलिसिस बेड की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इस यूनिट में हर बेड पर प्रतिदिन दो मरीजों के डायलिसिस की व्यवस्था है, यानी कुल 12 मरीजों का प्रतिदिन इलाज संभव होगा। हंस फाउंडेशन द्वारा डॉक्टरों और स्टाफ की पूरी व्यवस्था की गई है। यूनिट की निगरानी नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. पुष्कर करेंगे, जबकि संपूर्ण संचालन डॉ. सौम्या की देखरेख में होगा। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और हाउसकीपिंग कर्मियों की भी नियुक्ति की गई है।

डायलिसिस यूनिट का लाभ उठाने के लिए मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद पंजिका में स्लॉट दर्ज कराना होगा। इससे इलाज की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रुचिरा सेठी, सीएमएस डॉ. जाफरी, आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश सरोज सहित वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर