आयुष्मान मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर बदइंतजामी, मरीजों ने बनाई दूरी

आयुष्मान मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर बदइंतजामी, मरीजों ने बनाई दूरी

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी (जौनपुर)।सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए आयुष्मान मिनी स्वास्थ्य केंद्र धरातल पर बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। ऐसा ही हाल बरसठी ब्लॉक के बरेठी गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र का है, जहाँ समुचित व्यवस्था के अभाव में मरीजों ने अब दूरी बनानी शुरू कर दी है।

 

गांव के ही निवासी चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पंखा, अलमारी, शौचालय और आवश्यक दवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। भीषण गर्मी में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे लोग इलाज के लिए मजबूरन अन्य जगहों का रुख कर रहे हैं।

 

जब इस संबंध में उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आवश्यक सुविधाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। लेकिन मौके पर तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों से जब जानकारी ली गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और जिम्मेदार लोग आंख मूंदे बैठे हैं, जबकि असली कीमत गांव की आम जनता चुका रही है।

 

जनता की मांग है कि स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं, जिससे योजना का उद्देश्य साकार हो सके और ग्रामीणों को उनके गांव में ही प्राथमिक इलाज की सुविधा मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर