चौबेपुर में एक ही रात दो घरों में बड़ी चोरी, करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

चौबेपुर में एक ही रात दो घरों में बड़ी चोरी, करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां गांव के पहड़िया नरायनपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात शनिवार की रात करीब 11 बजे से तड़के 3 बजे के बीच की है। जब दोनों परिवार गहरी नींद में सो रहे थे, तब चोरों ने सुनियोजित तरीके से दोनों घरों में सेंध लगाई। सुबह करीब 3 बजे जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया और अलमारियाँ टूटी हुई थीं। यह नज़ारा देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

पीड़ित खरभन चौहान ने बताया कि उनके घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए। इनमें दो सोने की सिकड़ी, तीन जोड़ी सोने के झुमके, दो सोने के मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी और एक चांदी की करधनी शामिल हैं। चोरों ने गोदरेज की अलमारी तोड़कर यह सामान चुराया।

वहीं, दूसरे पीड़ित आजाद पुत्र रज्जाक के अनुसार, उनके घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के गहने चुराए गए। इनमें एक सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका, नथुनी, मांगटीका, चांदी की पायल, करधनी और हाथ की मेहंदी शामिल हैं।

घटना की सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ दोनों घरों की बारीकी से जांच की। घरों में फैले सामान और खाली जेवर के डिब्बों से यह स्पष्ट हुआ कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है।

दोनों पीड़ितों ने चौबेपुर थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को सख्त करने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत की सांस मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन