हौसला बुलंद चोरों ने उड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस जांच में जुटी

हौसला बुलंद चोरों ने उड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस जांच में जुटी

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बरसठी थाना क्षेत्र के बडेरी पुलिस चौकी अंतर्गत शेखनपुर गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर पर हाथ साफ कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संदीप यादव ने अपने तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को 24 मई की शाम अपने ही गांव में जियालाल गौतम की दुकान के सामने खड़ा किया था। रोज़ की तरह काम निपटाकर संदीप रात को घर चले गए, जबकि चालक किसी शादी समारोह में चला गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सोनालिका ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर UP66 AD 9424) को चुरा लिया।

 

बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात रात करीब 12:30 बजे की है। सुबह जब संदीप यादव को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर का कहीं पता नहीं चला।

 

तत्काल इसकी सूचना बडेरी पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कैमरों में ट्रैक्टर स्पष्ट नजर नहीं आया।

 

फिलहाल बरसठी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस गश्त को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन