भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। रविवार को बीकापुर गांव में भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे का जन्मदिवस हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान परमानंद गिरि के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

“एक स्त्री केवल एक परिवार की नहीं होती, बल्कि दो परिवारों के बीच पुल बनती है। यदि उसे समाज सेवा का अवसर मिले, तो वह अहिल्याबाई होल्कर जैसी प्रेरणास्रोत बन सकती है। आज भाजपा सरकार में महिलाओं को जो सम्मान और समान अधिकार मिला है, वह देश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

कार्यक्रम में जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रधान परमानंद गिरि और भाजपा जिला मंत्री पवन चौबे ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल, विकास प्राधिकरण सदस्य अमरीश सिंह भोला, ग्राम प्रधान राजेश उपाध्याय, भाजपा नेता श्रीकांत पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, समर्पण और संगठन की एकता की झलक देखने को मिली, जो भाजपा की जनसेवा व जनसंपर्क नीति का मजबूत आधार है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा