बकरा-ईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन सतर्क

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी पर्व ईद-उल-अजहा (बकरा-ईद) के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को स्थानीय चौबेपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने की।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक कुशवाहा ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होता है। इसे मिलजुल कर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल उन्हीं जानवरों की की जाए जिनकी शासन द्वारा अनुमति प्राप्त है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक है। साथ ही कुर्बानी के उपरांत वेस्ट मटेरियल को खुले में न फेंकें, बल्कि उसे सुरक्षित तरीके से गड्ढों में दबा दें ताकि प्रदूषण की समस्या न उत्पन्न हो।

थाना प्रभारी ने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से शहनावाज खान, इरफान आलम, चिरईगांव व नरपतपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, सलीम उर्फ मुन्ना, कमालुद्दीन, चौबेपुर ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, वसीम, मनसूर आलम, हरियरपुर के मैनुद्दीन, अनवर अली, बनकट से हाजी हफीजुल्लाह वारसी, मुस्तफा, पहड़िया से मुमताज अली, डॉ. बबलू आजाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा