किसान न्याय मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की किसान दिवस के रूप मे मनायी गयी 122वीं जयंती 

किसान न्याय मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की किसान दिवस के रूप मे मनायी गयी 122वीं जयंती 

( सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :-किसान न्याय मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान दिवस के रूप में हृदयपुर सारनाथ में मनाया गया इस अवसर पर सभी किसानों ने एक होकर कहा की वैदिक सिटी योजना के तहत हम अपनी जमीन नहीं देंगे |

सभा को संबोधित करते हुए किसान न्याय मोर्चा प्रदेश महासचिव अशोक प्रजापति ने कहा कि आज का दिन किसानों का दिन है आज किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती है इस अवसर पर वैदिक सिटी से प्रभावित सभी किसान भाइयों से मेरा कहना है कि हम अपनी जमीन किसी की कीमत पर इस तानाशाही किसान विरोधी जमीन हड़पने वाली सरकार को हम जमीन नहीं देंगे क्योंकि यह जमीन बहुत फसली जमीन है |

उत्तर प्रदेश सरकार आवास विकास परिषद वाराणसी में कई परियोजनाओं के माध्यम से योजना वर्ल्ड एक्सपो सिटी योजना, काशी द्वार योजना लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई विस्तार अड्डा योजना तहत सरकार किसानों की जमीन जबरदस्ती लेना चाहती है और पूंजीपतियों को देने का काम करेंगे इसलिए हम लोग हर प्रकार से सरकार से लड़ने का काम करेगे |

धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल, पैदल मार्च निकलेंगे कमिश्नर, जिलाधिकारी वाराणसी, आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश का घिराव करेंगे अपने जनप्रतिनिधियों और सांसदों मंत्रियों का घेराव करेंगे सभी को पत्र देने का भी कार्य किया जाएगा |

आवश्यकता पड़ी तो हम लोग न्यायालय का भी रुक अपनाएंगे पर किसी भी कीमत पर हम उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को हम जमीन नहीं देंगे |

उक्त सभा में लच्छू पटेल नंदू पाल, अनिल पटेल, राम हिंद सिंह, श्यामसुंदर पाल, प्रमोद पटेल, श्यामा देवी, जड़ौती देवी, संगीता पटेल, पूनम पटेल, रामदुलारी पटेल कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पटेल ने किया |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान