बकरीद को लेकर मिर्जामुराद थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बकरीद को लेकर मिर्जामुराद थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। आगामी बकरीद पर्व को लेकर मिर्जामुराद थाना परिसर में मंगलवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाएं। कुर्बानी का कार्य सार्वजनिक स्थलों या खुले स्थानों पर न किया जाए, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत न हो और वातावरण भी दूषित न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। किसी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या हो तो तत्काल थाने से संपर्क करें।

बैठक में चौकी प्रभारी कछवां रोड गणेश पटेल, खजुरी चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी, एसआई रामचंद्र यादव, करधना के ग्राम प्रधान निशार अंसारी, मेहंदीगंज प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, नागेपुर प्रधान मुकेश पटेल, शैयद खान, फरीद खान, नियाज खान सहित क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक