जन शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : डीजीपी राजीव कृष्ण

महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध पर अंकुश और एआई आधारित पुलिसिंग को दी जाएगी प्राथमिकता

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार मीडिया से संवाद करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा।

 

डीजीपी ने कहा कि “जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” इसके लिए सभी स्तरों पर एक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक की आवाज सुनी जा सके और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

 

महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता में

राजीव कृष्ण ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और उनके त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल की जाएगी।

 

साइबर अपराध पर रहेगी सख्त नजर

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर भी डीजीपी ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष इकाइयों को सशक्त किया जाएगा और हाईटेक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं बरती जाएगी।

 

डीजीपी ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में पुलिसिंग की दिशा स्पष्ट रही है और यह कार्य उनके मार्गदर्शन में और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यूपी पुलिस को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनका लक्ष्य है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन