मां आशा तारा फाउंडेशन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर रामनगर प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह हुए सम्मानित

मां आशा तारा फाउंडेशन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर रामनगर प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह हुए सम्मानित

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

वाराणसी (रामनगर)। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मां आशा तारा फाउंडेशन, वाराणसी ने अपने स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर थाना रामनगर के प्रभारी निरीक्षक श्री राजू सिंह को उनके कुशल नेतृत्व, शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था के सभी सदस्यों ने राजू सिंह के सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों, प्रशासनिक सहभागिता और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

संस्थापिका रेखा जी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समरसता, समानता, एकता और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारा मुख्य मिशन है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि बीते पलों को भूलकर अब समाज निर्माण में भागीदारी निभाएं।

संस्था के सह-संस्थापक डी.के. ओझा ने भावुक अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति 30 दिन अपने परिवार के लिए काम करता है, लेकिन महीने में सिर्फ दो दिन समाज के उन सफाईकर्मियों, झुग्गीवासियों, वृद्धों और बेसहारा लोगों के लिए समय निकालें जो हमारी सुविधाओं के पीछे मेहनत करते हैं।”

संस्था की सचिव कहकशा नाज ने अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर लोगों से अपील की कि यदि आसपास किसी जरूरतमंद के छोटे बच्चे हों तो उनकी मदद के लिए आगे आएं।

अंबेडकरनगर से आई विनीता जी, जो तीन माह से संस्था के “आओ हम स्कूल चलें, आओ गांव चलें” मिशन में लगातार सहयोग कर रही हैं, ने बताया कि उन्होंने MSW (सोशल वर्क) की पढ़ाई के बाद महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं।

मऊ से आए संगठन प्रभारी अभिजीत मिश्रा ने बच्चों को गर्मी में फल वितरण करने की सलाह देते हुए समाजसेवा में सहभागिता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विनोद गुप्ता, हिमांशु पांडेय, चंद्रजीत यादव, अंजलि, बृजेश श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा समेत दर्जनों सहयोगीगण उपस्थित रहे। सभी ने समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

संस्था ने अंत में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह को उनके सहयोग, सामाजिक समर्पण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष आभार प्रकट किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन