गिरधरपुर में जल जीवन मिशन की टंकी से इनवर्टर की 24 बैटरियां चोरी

गिरधरपुर में जल जीवन मिशन की टंकी से इनवर्टर की 24 बैटरियां चोरी

 (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थापित टंकी से अज्ञात चोरों ने बड़ी सेंध लगाई है। गिरधरपुर गांव स्थित पानी की टंकी में लगे इन्वर्टर की 24 बैटरियां बीती रात चोरी हो गईं। इन बैटरियों की कीमत हजारों रुपये में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पंप ऑपरेटर विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह 6:30 बजे टंकी पर पंप चालू करने पहुंचा तो वहां का नजारा देख हक्का-बक्का रह गया। पंप रूम का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखी सभी बैटरियां गायब थीं।

घटना की सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना को नुकसान पहुंचाना सीधे तौर पर जनहित पर कुठाराघात है।

ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाकर जांच में जुटी हुई है। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सम्पत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन