विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के द्वितीय चरण का शुभारंभ आज पूरे देश के साथ-साथ वाराणसी जनपद में भी उत्साहपूर्वक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी भावनात्मक चेतना जगाना भी है।

इसी क्रम में चोलापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी की पहल पर बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर विद्यालय परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कराया गया।

डॉ. सुमन कुमारी ने इस अवसर पर कहा, “यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जब कोई व्यक्ति अपनी मां के नाम पर पौधा लगाता है तो वह उससे आत्मिक रूप से जुड़ जाता है और उसकी देखभाल भी पूरे मनोयोग से करता है। यही संवेदना पर्यावरण की सुरक्षा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।”

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन