उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर में “माँ के नाम एक पेड़ 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर में “माँ के नाम एक पेड़ 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौबेपुर में “माँ के नाम एक पेड़ 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री नागेन्द्र सरोज द्वारा पौधरोपण कर की गई।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “प्रकृति हमारी जननी है और पेड़ जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर लगाना चाहिए ताकि वह भावनात्मक रूप से उससे जुड़ सके और उसकी देखभाल भी पूरी निष्ठा से करे।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री योगेन्द्र प्रताप यादव, अनुदेशक श्री बलवंत, शिक्षक श्री अकुंठ सिंह समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन