विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

स्व. अरविंद कुमार तिवारी ‘श्याम बाबू’ की स्मृति में रोपे गए 11 पौधे

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सनशाइन पब्लिक स्कूल, सनशाइन आईटीआई कैंपस, गौरा रोड चौबेपुर में एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवी एवं उद्यमी स्वर्गीय अरविंद कुमार तिवारी ‘श्याम बाबू’ को पौधारोपण के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उनके छोटे भाई चंद्रशेखर तिवारी ‘मून जी’ द्वारा 11 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने इसे भाई की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने का माध्यम बताते हुए कहा कि यह पौधे न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं, बल्कि भैया की सेवा भावना और सादगीपूर्ण जीवन के प्रतीक भी हैं।

स्वर्गीय तिवारी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ एक सफल उद्यमी भी थे। वे सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व रहे। उनके कार्यों की छाप आज भी जनमानस पर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल-संवर्धन एवं हरियाली को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया और पर्यावरण सुरक्षा में सहभागिता का संकल्प दोहराया।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि हम अपने पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति की सेवा से जोड़कर उन्हें यथार्थ रूप से श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा