
मार्कण्डेय महादेव धाम में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)
चौबेपुर (वाराणसी)।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम में मनाया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला शोध प्रमुख गौरव सिंह के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया गया। उसके उपरांत मंदिर परिसर में हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक प्रार्थना की गई।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में ही केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जनहितकारी योजनाओं का प्रतीक बताया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, विशाल रघुवंशी, श्याम कार्तिक मिश्रा, देवमणि तिवारी, मनीष गुप्ता, बाबू कुशवाहा, बृजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को ऐतिहासिक बताते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की प्रगति को रेखांकित किया।