भटकी नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों और प्रधान ने जताया आभार

भटकी नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों और प्रधान ने जताया आभार

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। राजातालाब रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब तीन नाबालिग बच्चियां रास्ता भटककर स्टेशन पर पहुंच गईं और वहां बैठकर रोने लगीं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी रोहित दुबे को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चियों को पुलिस चौकी लाकर उनसे धैर्यपूर्वक बातचीत कर नाम-पता जानने का प्रयास किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बच्चियां भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव की निवासी हैं।

चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार तिवारी को सूचना दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान बच्चियों के पिता गोपाल वनवासी के साथ राजातालाब थाने पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया के बाद पुलिस ने तीनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चियों के सकुशल मिलने पर ग्राम प्रधान व परिजनों ने चौकी प्रभारी रोहित दुबे व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चियां ज्ञानपुर स्टेशन घूमने गई थीं, जहां से गलती से ट्रेन में बैठकर राजातालाब स्टेशन तक आ पहुंचीं।

इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी के साथ एसआई सूरज कुमार चौरसिया, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार व हंसराज यादव की भूमिका भी उल्लेखनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन