छित्तमपुर में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

छित्तमपुर में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी (चोलापुर)। विकास खंड चोलापुर के छित्तमपुर बर्थरा खुर्द गांव में रविवार को कृषि विभाग वाराणसी के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के प्रसार वैज्ञानिक राहुल सिंह और शिविर में मौजूद अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को डिजिटल तकनीक, ड्रोन का उपयोग, मिट्टी परीक्षण और बीज उपचार जैसी उन्नत विधियों के बारे में जानकारी दी। खरीफ फसलों की बेहतर देखभाल से लेकर गन्ने के साथ सब्जियों की मिश्रित खेती करने जैसे उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिल सके।

शिविर में पीएम-किसान योजना, एफपीओ, पॉलीहाउस, फसल बीमा जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

पशुपालन विभाग से डॉ. पूजा सिंह, सब्जी अनुसंधान केंद्र सहंशापुर से वैज्ञानिक प्रदीप कनाकर और ए.के. सिंह ने भी किसानों को विशेषज्ञ सुझाव दिए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, चौबेपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला प्रतिनिधि रामजी मौर्य, रामआधार पप्पू प्रजापति, राजीव चौबे, जितेन्द्र शंकर सहित अनेक किसान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसबीआई फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के आयोजन से क्षेत्र के किसानों में जागरूकता और नवाचार के प्रति उत्साह देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा