स्पोर्ट्स सिटी और सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन, अधिग्रहण रद्द करने की मांग पर अडिग

वाराणसी  – कभी स्वतंत्रता सेनानियों के गढ़ रहे इस क्षेत्र के किसान आज अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गंजारी, हरसोस और आसपास के प्रभावित गांवों के किसानों का स्पोर्ट्स सिटी और फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना आज आठवें दिन भी जारी रहा।

किसानों का कहना है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जबरन आबादी क्षेत्र और कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का यह आंदोलन उस वक्त तेज हुआ जब 6 जून 2025 को वीडीए की टीम जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई को लेकर मौके पर पहुंची। इसके विरोध में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी थी।

धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी सैकड़ों किसान गंजारी स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप एकत्र होकर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए।

पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि,

> “वीडीए और पीडब्ल्यूडी मनमाने तरीके से नियमों को ताक पर रखकर किसानों की जमीन छीनना चाहते हैं। हम न मुआवजा चाहते हैं, न पुनर्वास – हम इस योजना को पूरी तरह रद्द कराने की मांग पर अडिग हैं। अगर सरकार ने हमारी जमीन को अधिग्रहण से मुक्त नहीं किया तो हम आगामी दिनों में महापंचायत कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।”

 

धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान दीलिप सिंह ने की जबकि संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय मौर्य ने किया। अंत में हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता, डॉ. राजेंद्र सिंह, रंजीत पटेल, गणेश शर्मा, सुरेश वर्मा, जियाराम, अजीत पटेल, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पटेल, रामबालक पटेल, शिवम्, प्रहलाद पाल, राजकुमार राजभर समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अब तक सरकार या संबंधित विभाग के किसी अधिकारी ने किसानों से कोई संवाद नहीं किया है, जिससे किसानों में नाराज़गी और असंतोष गहराता जा रहा है। किसानों ने दो टूक कहा कि अगर जल्द हल नहीं निकला तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश